Breaking News

उत्तराखंड: छह फरवरी को सदन में पेश होगा यूसीसी बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी, 2024)

उत्तराखंड सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल छह फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले दो फरवरी को समिति यूसीसी का ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिल सदन में पेश किया जाएगा।

विधानसभा सत्र पांच से आठ फरवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान सरकार की ओर से कई विधेयक और वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।

सरकार ने विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर ली है। सत्र के पहले दिन विधानसभा सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। जिससे सदन में अन्य विधायी कार्य नहीं होंगे। छह फरवरी को सरकार यूसीसी और राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण विधेयक को सदन में पेश करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-