Breaking News

बड़ी खबर: ऊधमसिंहनगर में रिश्वत लेते दारोगा विजिलेंस की गिरफ्त में

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2024)

केलाखेड़ा।  ऊधमसिंहनगर जिले में रिश्वत लेते एक और दारोगा को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार  केलाखेड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोरा को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ में आये आरोपी दरोगा ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी, हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने अब दरोगा मोहन बोरा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोरा को बाजपुर के गांव गणेशपुर निवासी एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-