Breaking News

बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, एनडीए में वापस लौटेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2024)

पटना। बिहार का राजनीतिक फिजा एक बार फिर बदली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और एक बार पलटी मारकर भाजपा के साथ आ गये हैं।

पटना में हुई जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को किसी भी फैसले के लिए पार्टी के विधायकों ने अधिकृत किया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा संबंधित ये फैसला लिया।

नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायक दल की बैठक के ठीक बाद राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गर्वनर को दिया.श। महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने के बाद से बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नीतीश कुमार एक बार फिर से करीब 2 साल के बाद अपने पुराने घर यानी एनडीए में जा रहे हैं और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं। नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार में अगस्त 2022 में सीएम पद की शपथ ली थी।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-