Breaking News

दुखद हादसा:जागरण के दौरान स्टेज गिरा, भगदड़ में अनेक श्रद्धालु दबे,एक महिला की मौत,17 से ज्यादा घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2024)

दिल्ली । कालकाजी मंदिर में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के भीतर जागरण के दौरान कीर्तन वाला स्टेज गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में अनेक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये हादसा रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ, जब मंदिर परिसर में जागरण और कीर्तन चल रहा था। मंदिर में काफी श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक कीर्तन वाला स्टेज गिर गया और मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम की प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं ली गई थी।

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया की फायर कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि कालकाजी मंदिर में जागरण का स्टेज गिर गया है। उसके नीचे कई लोग दब गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भेजी गई। जो घायल हुए हैं उनकी पहचान कमला देवी (60 ), शीला मित्तल (81), सुनीता (5), हर्ष (21), अलका वर्मा (33), आरती वर्मा (18), रिशिता ( 17), मनु देवी (32) के रूप में हुई है। बाकी और घायलों की पहचान की जा रही है।

डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट राजेश देव ने पुष्टि करते हुए बताया कि कालकाजी मंदिर परिसर में माता का जागरण महंत परिसर में आयोजित किया गया था। जो पिछले 26 सालों से यहां पर आयोजित हो रहा है। लेकिन इस जागरण को लेकर कोई भी परमिशन नहीं दिया गया था। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई थी। रात में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जागरण के दौरान मौजूद थे। जो स्टेज बना हुआ था वह लोहे के फ्रेम पर लकड़ी से बना हुआ था। देर रात 12:30 बजे के दौरान अचानक स्टेज गिर गया और लोग इसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार ये जागरण पिछले 26 सालों से आयोजित हो रहा है।इस मामले में पुलिस ने 337/304ए/ 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर क्राइम टीम को बुला करके छानबीन कराई गई। जो घायल हुए हैं, उन सभी की हालत स्टेबल है। इनमें से कुछ लोगों को शरीर के अलग-अलग भाग में फ्रैक्चर हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-