@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी, 2024)
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब और उत्तराखंड के लिए प्रदेश चुनाव समितियां के गठन का एलान किया है। चुनावी साल होने की वजह से कांग्रेस हाईकमान लगातार राज्यों में चुनावी समितियों का गठन कर रही है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा की अध्यक्षता में गठित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, हरक सिंह रावत और मनीष खंडूरी को शामिल किया गया है। इस तरह से इस समिति में 28 सदस्य और चार पदेन सदस्य होंगे। पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस समिति को तुरंत कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal