Breaking News

बड़ी खबर:कार चुरा कर भाग रहे बदमाशों ने दारोगा को गोली मारी,

घायल दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2024)

मेरठ । कार चोरों ने पीछा कर रहे पुलिस टीम से मुठभेड़ के दौरान एक दारोगा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दारोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच में जुट गए हैं। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

थाना कंकरखेड़ा में बीती रात गेस्ट हाउस के बाहर से गन प्वाइंट पर एक कार लूट ली गई। पीड़ित सोनू सैनी ने बताया कि बदमाशों ने उसकी कार की खिड़की खुलवाई और फिर गन दिखाकर कार, मोबाइल और नकदी लूट कर भाग गए। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। दारोगा मुनेश सिंह पुलिस टीम के साथ थे।

पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी कि कार में जीपीएस लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने कार को ट्रैक करना शुरू किया और उसका पीछा किया। रास्ते में पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया, जिसपर पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया. इस फायरिंग में एक उपनिरीक्षक (दारोगा) को गोली लग गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-