Breaking News

काशीपुर में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब,राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पर जताई खुशी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी 2024)

काशीपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां श्री राम मंदिर जन आहवान यात्रा समिति द्वारा जन आह्वान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीराम भक्तों का विशाल सैलाब उमड़ा। भाजपा नेता दीपक बाली एवं समाजसेवी गगन काम्बोज के साथ करीब दो हजार श्रृद्धालुओं का जत्था स्टेडियम से रामलीला ग्राउंड पहुंच कर यात्रा में शामिल हुआ।

जन आह्वान यात्रा दोपहर लगभग एक बजे रामलीला ग्राउंड से आरंभ हुई जो चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, रतन रोड, किला तिराहा व मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक से पुनः रामलीला मैदान पहुंची। यहां श्री राम दरबार की आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पूजित अक्षत वितरित करते हुए आह्वान किया गया कि सभी सनातन बंधु 22 जनवरी को अपने घरों को दीपावली की तरह सजायें तथा सायंकाल पांच दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राम की आरती करें। जन आहवान यात्रा का रामलीला ग्राउंड के सामने पांच जेसीबी पर भाजपा नेता दीपक वाली के साथ खड़े पूर्व पार्षदगण व अन्य ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस बीच भगवान श्रीराम के लगातार गूंजते जयकारों से वातावरण राममय नजर आया।

इस जन आह्वान यात्रा में अभिषेक गोयल, गुरबख्श सिंह बग्गा, लवीश अरोरा, रजत सिद्धू, बलकार सिंह पुष्प अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राजकुमार यादव, देवेन्द्र, निखिल सेतिया, राज परनामी, योगेश विश्नोई, कौशलेश गुप्ता ,गुरूद्वारा ननकाना साहिब के बाबा बलदेव सिंह, चैती मोड़ स्थित उदासीन आश्रम के गुरु उपदेश सिंह, गुरु सिंह सभा के जसवंत सिंह, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, माता मंदिर के पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा, आरएसएस सह जिला प्रचारक प्रेम सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, गगन काम्बोज, विकास शर्मा खुट्टू,, आकाश गर्ग,खिलेद्र चौधरी,, सुखविंदर सिंह सुक्खा, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जीना,राजदीपिका मधुर, सुधा शर्मा,गुरविंदर सिंह चंडोक, अजय अग्रवाल, गंधार अग्रवाल, दीपचंद जोशी, देव प्रजापति, मनोज बाली, अनिल चौहान, प्रशांत पंडित, राजीव ठुकराल, आशीष शर्मा, दीपक कुमार, संजय भाटिया, गौरव गुप्ता, मुकेश चावला, मनीष चावला,राज गुमबर, शंभू लखेड़ा,संजीव शर्मा, इंद्र सिंह राणा, आकाश काम्बोज, नितिन अरोरा, मुकेश पाहवा, सूरज काम्बोज विकास शर्मा, राजू सेठी, सर्वेश बाली, मुकेश जोशी, रविन्द्र राणा, बिट्टू राणा, अमित सक्सेना,पवित्र शर्मा, सतविंदर सिंह आदि समेत विभिन धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक राजनीतिक संस्थानों व अन्य संगठनों के लोग शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-