*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१६ जनवरी २०२४*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – मंगलवार।
तिथि – पंचमी प्रातः – ०७:१२ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – ११:०६ मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – परिघ रात्रि – १२:५४ मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – तृतीय (तीसरा) दिन है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – दिन – ०८:११ मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४६ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२२ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
*आज विशेष-* *सौर माघ मास आरंभ,सर्वार्थ सिद्धियोग एवं रवियोग दिन – ११:०६ मि. से,मृत्युबाण दिन – ०८:११ मि. से।*
*कल विशेष -* *प्राचीन मतानुसार गुरु गोविन्द सिंह जयंती,मृत्युबाण प्रातः – ०७:४० मि. तक,रवियोग दिन – ०९:३१ मि. तक भद्रा मृत्युलोक एवं स्वर्ग लोक की रात्रि – ०२:४५ मि. से।*
मेष राशि – आज धैर्य का परिचय दें एवं समय की प्रतिक्षा करें।शीघ्रता में कोई कार्य नहीं करें अन्यथा परिणाम बदल सकते हैं।वाद-विवाद से क्लेश संभव है।शारीरिक पीड़ा रहेगी।अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
वृष राशि – आज दिन का प्रारंभ शुभ संकल्पों से होगा।संतान की चिंता रहेगी।विवेक से कार्य करें लाभ होगा।नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे।भय व चिंता हावी रहेगा।संत दर्शन का लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि – आज दिन ठीक है परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।भवन,भूमि में निवेश से लाभ होगा।
कर्क राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कहाँ क्या,कैसे,किससे,कब,क्या बोलना है इसका ध्यान रखें अन्यथा हानि हो सकती है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।संतान की चिंता रहेगी।
सिंह राशि – आज दिन ठीक है,अपने चातुर्य से सभी काम बना लेगें।किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे,शरीरिक कष्ट संभव है।भय व चिंता हावी रहेगी।अनावश्यक खर्च होगा।परिवारिक कलह से बचें।जोखिम न लें अन्यथा हानि संभव है।
कन्या राशि – आज अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा,किसी कार्य को जितना शीघ्रता में शुरू करना चाहेंगे उतना ही विलंब होगा।आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी,शारिरिक कष्ट सताएंगे।यात्रा सफल रहेगी।निवेश शुभ रहेगा।
तुला राशि – आज कार्यशैली में बदलाव आवश्यक है।गृहस्थी का सुख मिलेगा।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नया वाहन का सुख सम्भव है।पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
वृश्चिक राशि – आज यात्रा सफल रहेगी।नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है।राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है।धर्म में रुचि रहेगी।वैवाहिक बाधा दूर होगी।नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।
धनु राशि – आज प्रसन्न रहें अन्यथा संकुचित विचारधारा से हानि संभव है।अपनी मानसिकता बदलें।किसी अनजान पर भरोसा नहीं करें।लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।
मकर राशि – आज परिवारिक विवाद से बचकर रहें।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुम्भ राशि – आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,सेहत कमजोर हो रही है,व्यर्थ की चिंता छोड़ें।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।कुसंगति से हानि होगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे।
मीन राशि – आज कोई भी कार्य पूर्ण आत्मविश्वास से करें लाभ होगा,घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।शीघ्रता में गलत फैसले लेने से बचें,वाद,विवाद में नहीं पड़ें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871