@शब्द दूत ब्यूरो (14 जनवरी 2024)
काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवमयी सांस्कृतिक और धार्मिक पऱंपरा के वाहक हैं मेले। दीपक बाली आज यहां चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित उत्तरायणी मेले का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि शहर में आयोजित होने वाले इस मेले का स्वरूप और भव्य होता जा रहा है। हमारी युवा पीढ़ी अपने सांस्कृतिक और धार्मिक पऱपराओ से जुड़कर अपनी विरासत को कायम रखे। यही इन मेलों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने मेला समिति को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
बरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। स्थानीय व स्कूल की टीमों के अलावा माँ शारदा सांस्कृतिक समिति, पिथौरागढ़ के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मेले का मुख्य आकर्षण भुवन राम एण्ड पार्टी जागेश्वर के छोलिया नर्तकों का प्रदर्शन रहा। पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा था। खान पान के स्टालों पर जवरदस्त भीड़ थी।
आज चामुंडा मंदिर परिसर में उत्तरायणी मकर संक्रान्ति मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आईं सांस्कृतिक टीमों व स्थानीय कलाकारों द्वारा वहां उमड़ी भीड़ का मन मोह लिया।
इससे पूर्व उत्तरायणी मेले का प्रातः 8 वजे पूजा अर्चना के साथ हुआ। पूजा के मुख्य यजमान समाज सेवी, पंकज टंडन व मुख्य पुरोहित पूरन चन्द्र कान्डपाल, जगदीश चन्द्र पांडे, पूरन चन्द्र जोशी थे। पूजा के उपरांत ऐपंण व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ऐपण प्रतियोगिता की जज जया जोशी व पुष्पा रौतेला थे। रंगोली प्रतियोगिता की जज निर्मला पांडे व बासू काण्डपाल रहे ।
ऐपण प्रतियोगिता में दीपा भट्ट प्रथम,बीना जोशी द्वितीय, कविता पांडे तृतीय स्थान पर रही। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में संध्या चौरसिया,प्रथम, कांति झा द्वितीय और तनु भट्ट तृतीय स्थान पर रही।
स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यकमों के जज नमिता पन्त, भावना भट्ट व वेवी रानी हैं। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार स्वतन्त्र कुमार पेंगिया द्वारा प्रायोजित थे। मंच संचालन दीपक कुमार पांडे व वासू कान्डपाल ने किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य पूरन चन्द्र काण्डपाल, ज्ञानेन्द्र जोशी, सुनील टन्डन, दीपक कुमार पांडे, मनोज भंडारी, महेश चन्द्र पांडे, हरीश चंद्र त्रिपाठी,जतिन कान्डपाल, वासू कान्डपाल, हरीश भट्ट, जय चंद्र पांडे, आदित्य पांडे, निर्मला काण्डपाल, निर्मला पाडे, पुप्या रौतेला, लता काण्डपाल एवं सारिका भट्ट तथा गणमान्य अतिथियों में बी डी कंडवाल, अर्पित मेहरोत्रा, ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
समाचार लिखे जाने तक मेला जारी था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal