Breaking News

एस एस पी ने लगाई सी ओ को कड़ी फटकार, देखिए वीडियो

एस एस पी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जनवरी 2024)

मुरादाबाद । आम जनता जाम में फंसती रहती है। लेकिन खास आदमी जब खुद जाम में फंस जाये तो क्या होता है। जी हां मुरादाबाद एस एस पी जब जाम में फंसे तो सीओ को कड़ी फटकार लगाते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

मुरादाबाद के एसएसपी बीते रोज कचहरी परिसर से निकलते समय वकीलों के चैंबर के पास जाम में फ़ंस गये । जिससे उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ सी ओ को भी जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने दुकानदारों के साथ ही वकीलों और पुलिसकर्मियों को भी फटकार दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार कहे जाने के बाद भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

वह कार से उतरे और अधिवक्ताओं को फटकारना शरू कर दिया। वह वकीलों को हिदायत देते नजर आए कि सड़क से साइन बोर्ड और वाहन हटा लिया जाए। इसके बाद एसएसपी की नजर सीओ पर पड़ी तो उन्हें भी फटकार दिया।

सीओ को फटकारते हुए एसएसपी हेमराज मीणा ने कहा कि मेरी गाड़ी रुकनी नहीं चाहिए, बता दे रहा हूं। अब ये बात कुछ लोगों को खटक गई। सोशल मीडिया पर एसएसपी के इस बयान पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-