Breaking News
अनुषा बडोला, काशीपुर सीओ

उत्तराखंड: प्रदेश में कई पुलिस क्षेत्राधिकारी बदले, अनुषा बडोला काशीपुर सीओ होंगी,

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जनवरी 2024)

देहरादून। अनुषा बडोला अब काशीपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी होंगी। बीती देर रात्रि ऊधमसिंहनगर समेत अनेक जिलों में ये बदलाव किए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारियों के ट्रांसफर एडीजी प्रशासन अमित कुमार सिन्हा ने किये हैं।

काशीपुर की सीओ वंदना वर्मा को सहायक सेनानायक 31 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम, रामनगर बनाया गया है। बाजपुर के सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी को जनपद नैनीताल भेजा गया है।

सीओ श्याम दत्त नौटियाल को पौड़ी से सहायक सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। चम्पावत में तैनात सीओ अविनाश वर्मा को सहायक सेनानायक 46 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।

टिहरी में तैनात सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। बागेश्वर में तैनात सीओ शिवराज सिंह को सहायक सेनानायक 46 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। हरिद्वार के सीओ राकेश रावत को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम, रुद्रपुर बनाया गया है। देहरादून की सीओ पूर्णिमा गर्ग को सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून बनाया गया है।

ऊधमसिंहनगर जिले में भी पुलिस क्षेत्राधिकारी बदले गए हैं। सीओ रुद्रपुर अनुषा बडोला को काशीपुर का नया सीओ नियुक्त किया है। तथा एएसपी रुद्रपुर आईपीएस निहारिका तोमर को रुद्रपुर का नया सीओ नियुक्त किया है।

हल्द्वानी के सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी सहायक सेनानायक 31 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-