Breaking News

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के सुरेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, विपिन जिला उपाध्यक्ष बने

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी 2024)

काशीपुर। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने जिला उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष/जिला महामंत्री की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को काशीपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय का एक पत्र प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने जारी कर इसकी सूचना दी है। इसके अलावा ठा. विपिन चौहान को जिला उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार अग्रवाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

सुरेश शर्मा को काशीपुर महानगर अध्यक्ष, ठा. विपिन चौहान को जिला उपाध्यक्ष एवम सौरभ कुमार अग्रवाल को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज, जिला अध्यक्ष भास्कर पोखरियाल, जिला महामंत्री विनोद सिंह, जिला सरंक्षक राजकुमार फुटेला, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष -जयपाल सिंह अहेरिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – रंजन शर्मा, उपाध्यक्ष – प्रकाश पुंज, महामंत्री नीरज ठाकुर, उपमहामंत्री – अनुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष – श्रीमती दीपा मेहता, संगठन मंत्री – रवि शर्मा, कानूनी सलाहाकार – शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, प्रचार मंत्री -अजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य – नरेश ढींगरा, किशन गुप्ता, कुलदीप सिंह आदि ने बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-