Breaking News

काशीपुर के बहुचर्चित व्यापारी धमकी मामले में नया मोड़: फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी 2024)

काशीपुर। शहर के बहुचर्चित व्यापारी धमकी मामले में फरार आरोपी अनूप अग्रवाल को इनामी घोषित करने की पुलिस की तैयारी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आज मीडिया को यह जानकारी दी।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी की मदद करने वाले परिजनों पर भी शिकंजा कसा जायेगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने अनूप अग्रवाल व कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। बीते रोज न्यायालय के आदेश पर आरोपी के निवास पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। अब पुलिस फरार आरोपियों के विरुद्ध 25000 रूपए का इनाम घोषित करने की कार्रवाई करने जा रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने साफ कर दिया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अनूप अग्रवाल के परिजनों द्वारा उसे छिपाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी तरह की भ्रांतियां न फैलाई जायें। पुलिस की जो भी कार्रवाई हो रही है वह माननीय न्यायालय के आदेश पर की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-