@शब्द दूत डेस्क (08 जनवरी, 2024)
इन दिनों युवाओं के बीच फटी हुई यानि रिप्ड जींस पहनने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लेकिन यही फैशन की फटी जींस उनके लिए टेंशन बन सकती है। इस तरह के कपड़े पहनकर आप अपने दोस्तों के बीच भले ही अच्छे लगें लेकिन ये आपके गुड लक को बैड लक में बदल सकता है। देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे ज्योतिषियों के मुताबिक इस तरह के कपड़े पहनना दरिद्रता को न्योता देना है।
ज्योतिषियों का मानना है कि फटी जींस का सीधा असर हमारे ग्रह नक्षत्रों पर पड़ता है। लिहाजा युवाओं को इस तरह के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हम अच्छा दिखने के लिए अच्छे कपड़े पहनते हैं। ये सौंदर्य का प्रतीक हैं। लेकिन अगर हम शुक्र ग्रह के विपरित कार्य करते हैं तो वह हमें तनाव की ओर ले जाता है। इतना ही नहीं फटे हुए कपड़े एक जगह पर रखने से नकारात्मकता आती है। यही वजह है कि आज हमारे देश का युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहा है।
दरअसल, युवा वर्ग पहले ही परिवार से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा अपनी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से दूर हो रहे हैं। भारतीय वैदिक ज्योतिष में भी कहा गया है कि फटे हुए कपड़े या फटी हुई जींस पहनना एक तरीके से शनि को चुनौती देना है। ऐसे में युवाओं को चिंतन करने के साथ मनन करने के बाद निर्णय लेने की जरूरत है। यह सिर्फ बाहर जाने को लेकर ही बुरा नहीं माना जाता बल्कि अगर घर पर हैं या घर से ही काम कर करते हैं तो भी आपको फटे और पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal