Breaking News

काशीपुर: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन में उमड़ा जनसैलाब

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जनवरी 2024)

काशीपुर।  सिख समाज आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।

मौ पक्काकोट स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे से  आज सुबह शोभायात्रा शुरू हुई।  किला मोहल्ला, मुख्य बाजार, नगर पालिका मार्केट, महाराणा प्रताप चौक चीमा चौराहा, स्टेडियम तिराहा,मानपुर रोड होते हुए पुनः बड़े गुरूद्वारे पर जाकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में गतका पार्टी के दिखाए गए करतब लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं व पुरुष शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं पंज प्यारों के आगे-आगे सिख समाज की महिलाएं सफाई करते चल रही थी। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर तथा प्रसाद वितरण करके स्वागत किया गया।

इस मौके पर बंगला साहिब गुरूद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह जी का  सिख धर्म में  महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आज के नगर कीर्तन में श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना के निर्देशन में श्री गुरुनानक कॉलेज के तीनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व पंथ रतन बाबा हरबंस सिंह एकेडमा के छात्र/छात्राओं ने भी विभिन्न प्रकार की झांकियों की प्रस्तुति दी। वहीं काशीपुर के मुख्य चौराहे एमपी चौक पर बाबा सुरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ काशीपुर वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतुड़ी, पार्षद गुरविंदर चंडोक, सुरुचि सक्सेना आदि को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-