Breaking News

वॉलीबॉल फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राफी अपने नाम की केडी क्लब जयपुर खीमा ने,दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया में ओपन एज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था जिसमें काफी रोमांचित मैच देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में जयपुर खीमा की टीम ने विजय हासिल की।

आज टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच एबी क्लब व केडी क्लब के बीच खेला गया । जिसमें केडी क्लब की टीम विजेता रही वहीं सेमीफाइनल मैच प्रेम क्लब और हल्दुचौड़ के बीच खेला गया । फाइनल मैच केडी क्लब जयपुर खींमा और प्रेम क्लब के बीच पांच सेटों का खेला गया । जिसमें दो दो सेट दोनों ही टीमों ने जीते । बाद में 7 पॉइंट से केडी क्लब जयपुर खीमा की टीम विजय रही।

विजेता व उपयोगिता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला व ग्राम प्रधान सीमा पाठक एवं बिपिन चंद्र जोशी के साथ संयुक्त रूप से विजेता टीम को 4100 व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 2100 व ट्राफी प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

इस दौरान  समाजसेवी कीर्ति पाठक, विक्की पाठक, गगन जोशी, योगेश कपिल, सचिन पंत, विनोद भट्ट, गौरव भट्ट, अरविंद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-