Breaking News

ब्रेकिंग: डाक्टर की हत्या,नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

डाक्टर की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जनवरी 2023)

जौनपुर । तीन नकाबपोश बदमाशों ने देर रात अस्पताल में घुसकर एक डाक्टर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब डॉक्टर  तिलकधारी पटेल तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहे थे। बताया जाता है कि बदमाशों ने 5 गोली मारकर उनकी हत्या की। फिर मौके से फरार हो गए। बेड पर ही डॉक्टर की खून से लथपथ लाश मिली है।

घटना  जिले के जलालपुर चौराहे के पास मड़ियाहूं रोड़ की है।
घटनाक्रम के अनुसार बीती रात्रि दो बजकर 20 मिनट पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधकर आए और सीढ़ी से होते हुए आवास में घुसे। डाक्टर उस समय सो रहे थे। सो रहे डाक्टर पर ताबतोड पांच गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल से 50 मीटर दूर चौराहे पर स्थित पिकेट में लगे गार्ड मौके पर जाकर चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ से गोली चलने की जानकारी ली लेकिन स्टाफ को भी नहीं पता की गोली कहा चली है।

मौके पर मौजूद गार्ड ने बताया कि जब ऊपर से गोली चलने की आवाज तो भाग कर लोग आवास में गए तो देखा कि वहां डाक्टर का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के मोर्चरी हाउस में भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है।

रात्रि में करीब तीन बजे ही मौके पर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा इंस्पेक्टर राजेश यादव अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटे रहे। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।डाक्टर अभी अविवाहित थे, पांच बहनों में अकेले भाई थे। सुबह जानकारी होते ही मौके स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि मामले कई विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-