Breaking News

अच्छी खबर: उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों के वेतन में की वृद्धि, देखिए आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (27 दिसंबर 2023)

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों (दर्जा प्राप्त मंत्री, राज्यमंत्री व अन्य) के वेतन में 10,000₹ की वृद्धि कर दी है। सरकार ने ये आदेश विगत अक्टूबर माह में ही जारी कर दिया था।

इस नये आदेश के बाद अब इन ओहदेदारों का वेतन 45,000₹ हो गया है। टैक्सी के मासिक किराए में भी 20,000₹ की वृद्धि कर 80,000₹ कर दिया गया है।
कार्यालय/आवास के लिए प्रतिमाह 25,000₹ मिलेंगे। टेलीफ़ोन के लिए 2000₹ मासिक और स्टाफ़ के लिए 15000₹ मासिक, चपरासी के लिए 12000₹ मासिक मिलेंगे।

रेल के लिए एक उच्च श्रेणी बर्थ, हवाई यात्रा के लिए महीने में दो बार एक सीट मिलेगी। यात्रा के दौरान सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

 

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-