@शब्द दूत ब्यूरो (20 दिसंबर 2023)
देहरादून/ काशीपुर । प्राचीन भारतीय इतिहास को अपने गर्भ में समेटे गोविषाण टीले पर भारतीय पुरातत्व विभाग एक बार फिर खुदाई की तैयारियां कर रहा है। इससे पहले भी यहां उत्खनन किया जा चुका है जिसमें अनेक पुरातात्विक अवशेष मिले हैं।
इस टीले के नीचे प्राचीन सभ्यता का शहर बसे होने के प्रमाण पूर्व में एएसआई को मिले हैं। खुदाई में धरती के गर्भ से पंचायतन मंदिर और कुछ अन्य पुरातात्विक अवशेष बाहर निकाले जा चुके हैं। उस समय पुरातत्व विभाग ने एक खुदाई कर पंचायतन मंदिर खोजा था।
अब एक बार फिर एएसआई उस पूरे टीले की खोदाई कर प्राचीन नगर खोजने की कवायद शुरू करने वाली है।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के अनुसार काशीपुर के गोविषाण टीले की विस्तृत खुदाई का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
