Breaking News

उत्तराखंड: बर्फ की चादर में लिपटीं उत्तराखंड की वादियां, पड़ रही कड़ाके की ठंड

@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर, 2023)

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट ली है। केदार घाटी और नीती घाटी समेत ऊंचाई वाली जगहों पर जमकर बर्फ़बारी हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ धाम में बीते रोज दोपहर से जमकर बर्फबारी हो रही है। धाम में देर शाम तक लगभग चार इंच नई बर्फ जम गई थी। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के भी कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड पड़ रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में करीब एक घंटे तक बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल में सीजन का पहला हिमपात हुआ।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-