Breaking News

उत्तराखंड: टिम्मरसैंण की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, सामने आई इस साल की पहली तस्वीरें

@शब्द दूत ब्यूरो (06 दिसंबर, 2023)

उत्तराखंड में चमोली जिले के चीन सीमा क्षेत्र नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरने लग गया है जिस कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां अभी तक करीब 200 से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं।

जोशीमठ के नीती घाटी में नीती गांव से पहले तीन किमी पैदल दूरी तय करने के बाद बाबा बर्फानी की गुफा में पहुंचा जाता है। बाबा बर्फानी हर साल सर्दियों में यहां भक्तों को दर्शन देते हैं। इन दिनों यहां बर्फ के शिवलिंग ने आकार लेना शुरू कर दिया है।

लोग इसे कुदरत का करिश्मा ही मानते हें कि सर्दियों में भारी बर्फबरी के बाद यहां पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है। कहा जाता है कि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक पहुंच जाती है। बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है।

बता दें कि इस समय नीति घाटी में तामपान माइनस में चल रहा है। यहां भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। लिहाजा टिम्मरसैंण की गुफा तक पहुंचना दिक्कत भरा हो सकता है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-