Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०२ दिसम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – शनिवार।
तिथि – पंचमी सायं – ०४:५५ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि – ०७:२२ मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – ब्रह्म रात्रि – ०९:२९ मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – ०७:२२ मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२० मि.।
व्रत – अन्नपूर्णा।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *सोलह दिवसीय माँ अन्नपूर्णा निमित्त व्रत आरंभ,रवियोग रात्रि – ०७:२२ मि. से।*

*कल विशेष -* *काशी रामेश्वर तीर्थ में लोटा भण्टा मेला,ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ११:२४ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – ०६:४६ मि. से,यायी जययोग रात्रि – ०६:४६ मि. से ०९:४२ मि. तक,यमघंट योग रात्रि – ०९:४२ मि. से,रवियोग रात्रि – ११:४० मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज धैर्य का परिचय दें।शीघ्रता में कोई कार्य नहीं करें।वाद-विवाद से बचें क्लेश संभव है।शारीरिक पीड़ा रहेगी।अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृष राशि – आज दिन शुभ है।संतान की चिंता रहेगी।विवेक से कार्य करें लाभ होगा।नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे।भय व चिंता हावी रहेगा।संत दर्शन का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।भवन,भूमि में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कहाँ कब क्या बोलना है इसका ध्यान रखें हानि हो सकती है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।संतान की चिंता रहेगी।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है।किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे,शरीरिक कष्ट संभव है।भय व चिंता हावी रहेगी।अनावश्यक खर्च होगा।परिवारिक कलह से बचें।जोखिम न लें अन्यथा हानि संभव है।

कन्या राशि – आज अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा।किसी कार्य में विलंब होगा।आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।शारिरिक कष्ट सताएंगे।यात्रा सफल रहेगी।निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि – आज जीवन में बदलाव आवश्यक है।गृहस्थी का सुख मिलेगा।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नया वाहन का सुख सम्भव है।पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि – आज यात्रा सफल रहेगी।नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है।राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है।धर्म में रुचि रहेगी।वैवाहिक बाधा दूर होगी।नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।

धनु राशि – आज प्रसन्न रहें संकुचित विचारधारा से हानि संभव है।किसी अनजान पर भरोसा नहीं करें।लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

मकर राशि – आज दिन कम ठीक है।परिवारिक विवाद से बचकर रहें।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ राशि – आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।व्यर्थ की चिंता छोड़ें।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।कुसंगति से हानि होगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन राशि – आज कार्य पूर्ण आत्मविश्वास से करें लाभ होगा।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।शीघ्रता में गलत फैसले लेने से बचें,वाद,विवाद में नहीं पड़ें |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-