Breaking News

बिग ब्रेकिंग: पंजाब नेशनल बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर18 करोड़ रुपए लूटे

बैंक कर्मचारियों को रस्सी से बांध कर दिया घटना को अंजाम

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2023)

इम्फाल। मणिपुर के उखरूल कस्बे में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक  की एक ब्रांच में लूट की एक बड़ी घटना हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उखरूल में स्थित शाखा में अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला और 18.85 करोड़ रुपये लूट लिए।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि 8 से 10 हथियारबंद लोगों ने दोपहर बाद उखरूल शहर के व्यूलैंड-1 में स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि जब बैंक पर बदमाशों ने धावा बोला उस समय कर्मचारी दिन भर के लेनदेन के बाद पैसे गिन रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद बदमाश पैसे गिनते कर्मचारियों तक पहुंचे और 18.85 करोड़ रुपये लूट लिए। कथित तौर पर अज्ञात नकाबपोश लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पीएनबी शाखा के कर्मचारियों पर कब्जा कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सुरक्षाकर्मियों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रस्सियों से बांध दिया गया और नकदी लेकर भाग गए हथियारबंद लोगों ने स्टोर रूम के अंदर बंद कर दिया।’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बैंक प्राधिकरण ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-