Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*३० नवम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – बृहस्पतिवार।
तिथि – तृतीया दिन – ०२:२४ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – आर्द्रा दिन – ०३:४५ मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – शुभ रात्रि – ०९:४१ मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०२:२४ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से ०३:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२१ मि.।
व्रत – श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – ०७:४३ मि. पर,सौभाग्य सुन्दरी व्रत,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०२:२४ मि. तक,सर्वार्थसिद्धियोग दिन – ०३:४५ मि. से।*

*कल विशेष -* *।सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – ०५:१९ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन अच्छा है,शिक्षा क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिल सकती है।बुद्धि विवेक से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है,उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी एवं किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा।रिश्तों में मजबूती आएगी।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि – आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।रिश्तों में मधुरता आएगी परन्तु स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि – आज भावुकता पर नियंत्रण रखें।मन खिन्न एवं अशांत रहेगा अत: मन को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।छोटी-छोटी बातों टालने का प्रयास करें।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,उदर विकार की संभावना है।प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।परिवारिक कलह से बचें

तुला राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेगें।

वृश्चिक राशि – आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है,भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।समय को व्यर्थ नष्ट न करें व्यावसायिक दिशा में ही अधिक समय दें।फलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि – आज दिन मिलाजुला असर कारक है,व्यर्थ के तनाव से दूर रहें।धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र- 9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-