सिलक्यारा सुरंग बिग ब्रेकिंग: टनल के पास ले जाया गया मजदूरों के परिजनों को, सबसे पहले अपनों से मिलेंगे
November 28, 2023526 Views
@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2023)
सिलक्यारा टनल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच चुके हैं। टनल में फंसे श्रमिकों के बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जिले के आला अधिकारी पीएमओ कार्यालय से आये अधिकारी भी मौजूद हैं।
पाइप मजदूरों तक पहुंच चुका है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू टीम के सदस्यों से बात कर रहे हैं। सीएम धामी ने रेस्क्यू टीम की सराहना की है। 17 दिनों से टनल में फंसीं 41 जिंदगियां अंधेरे से उजाले की ओर लौट रहे हैं। सभी मजदूरों के परिजनों को भी टनल के नजदीक ले जाया गया है।