Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२६ नवम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – चतुर्दशी दिन – ०३:१९ मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – भरणी दिन – ०२:१६ मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – परिघ रात्रि – ०२:३३ मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०३:१५ मि. से रात्रि – ०२:४९ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष रात्रि – ०८:११ मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२३ मि.।
व्रत – पूर्णिमा,वैकुण्ठ चतुर्दशी।
पर्व – वैकुण्ठ चतुर्दशी,श्री काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस।

*आज विशेष -* *व्रत की पूर्णिमा,वैकुण्ठ चतुर्दशी,श्रीकाशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिन,श्री महाविष्णु पूजा,भगवान नर्मदेश्वर (शिव) को तुलसी अर्पण,अरुणोदय काल में मणिकर्णिका स्नान,महारविवार व्रत,प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में त्रिपुरोत्सव,देवालयों में दीपदान,चौमासी चौदस (जैन),रवियोग दिन – ०२:१६ मि. तक।*

*कल विशेष -* *कृत्तिका नक्षत्र युक्त स्नान दान आदि की कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली काशी में महोत्सव,सायंकाल में क्षीरसागर आदि का दान,रासयात्रा,सायं मत्स्यावतार,कार्तिकेय दर्शन,त्रिपुरोत्सव,भीष्म पंचक समाप्ति,हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला एवं पुष्कर में स्नान दीपदान आदि,श्री महावीर रथोत्सव (जैन),श्रीगुरु नानकदेव जयन्ती,मन्वादि पूर्णिमा,मृत्युबाण आरंभ दिन – १०:०५ मि. से,यायीजय एवं सर्वार्थसिद्धि योग दिन – ०१:५६ मि. से।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन सामान्य रहेगा।मन विचलित हो सकता है।धन का लाभ होगा।धर्म कार्य में वृद्धि होगी।राजकाज में विशेष सफलता संभव है।

वृष राशि – आज पराक्रम में वृद्धि होगी।परिजनों की समस्या रहेगी परन्तु निराकरण के बाद समय अच्छा होगा।अच्छे कार्य में धन खर्च होगा।भूमि-वाहन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक रहेगा।प्रतिदिन के कार्य अनियमित समय से होंगे।परिवार से खिन्नता हो सकती है।धन का व्यय और आंशिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि – आज कोई खुशखबरी मिलेगी।कारोबार से लाभ मिलेगा।राजकाज के कार्य में अच्छा परिणाम आयेगा।साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।अकस्मात व्यय होगा।शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।प्रतिष्ठा,यश,ख्याति की प्राप्ति होगी।समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि – आज धन का लाभ संभव है।किसी प्रियजन से मुलाकात होगी।पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर रहेगा।

तुला राशि – आज कारोबार में प्रगति होगी।कोई अच्छा समाचार मिलेगा।मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।राजकाज में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है।स्वास्थ्य लाभ होगा।अकस्मात व्यय होगा।यात्रा हो सकती है।पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु राशि – आज दिन बढ़िया है।धन का लाभ होगा।परिवार का सहयोग मिलेगा।संपत्ति पर धन खर्च होगा।शिक्षा का लाभ मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन उत्तम है।घर में प्रसन्नता का समाचार मिलेगा।मन खुश रहेगा।राजकाज में उत्साह बनेगा।निर्माण कार्य में प्रगति होगी।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है।दिनचर्या अच्छी रहेगी।मन प्रसन्न रहेगा।व्यय अधिक होगा।यात्रा संभव है।धन लाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है।संतान से मन प्रसन्न रहेगा।कारोबार में धन लाभ होगा।अच्छी सूचना प्राप्त होगी।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-