@शब्द दूत ब्यूरो (18 नवंबर, 2023)
ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद से सुरंग में पाइप डालने का काम बंद है। अब तक सुरंग में करीब 25 मीटर तक ही पाइप डाला गया है। जबकि सुरंग में मलबा करीब 70 मीटर तक है।
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गई नई ऑगर मशीन के पार्ट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। अब इन्हें उत्तरकाशी भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। एनएचआईडीसीएल के मुताबिक जिस ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही है उसमें तकनीकी खराबी आई है। उसके बैकअप के लिए एक और ऑगर मशीन इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगाने का निर्णय लिया गया था।
पिछले छह दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों ने कब्ज की शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें दवा भेजी गई है। दरअसल मजदूरों को पाइपलाइन के माध्यम से खाने में सूखे मेवे ही दिए जा रहे हैं। जिसमें काजू, बादाम, पॉपकॉर्न, भूने चने व मुरमुरे आदि शामिल है। फाइबर की कमी के चलते मजदूरों के पेट में ड्राइनेस हो गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal























