@शब्द दूत ब्यूरो (18 नवंबर, 2023)
उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए प्लान सी पर भी काम किया जा रहा है। इस प्लान के तहत सुरंग के बाहर से छेद करके मजदूरों को निकालने की योजना रखी गई है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए भू-वैज्ञानिक व भूभौतिकीय सर्वेक्षण से जुड़ी टीमों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
एनएचआईडीसीएल के मुताबिक सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने के लिए पहले भी सर्वे किया गया था। जिसमें सुरंग तक पहुंचने के लिए ऊर्ध्वाधर करीब 103 मीटर चौड़ाई मिली है। लेकिन, इसमें सुरंग के अंदर मलबा गिरने का खतरा है।
वर्तमान में ऑगर मशीन से ही ड्रिलिंग का कार्य किया जा रहा है। उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन प्लान सी पर भी काम शुरू किया गया है। जिसमें बाहर से भी छेद कर अंदर फंसे लोगों बचाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal























