Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१५ नवम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – बुधवार।
तिथि – द्वितीया दिन – ०२:०८ मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि – ०४:१६ मि. तक उपरांत मूल।
योग – अतिगण्ड दिन – ०२:०० मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि – ०४:१६ मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक रात्रि – ०४:१६ मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४० मि.।
सूर्यास्त – ०५:२८ मि.।
व्रत – भ्रातृद्वितीया (भइया दूज)।
पर्व – भ्रातृद्वितीया (भइया दूज)।

*आज विशेष -* *भातृद्वितीया (भइया दूज) बहन के घर भोजन व द्रव्य वस्त्रादि से भगिनी (बहन) की पूजा,काशी में गोवर्धन पूजा,यमदूत चित्रगुप्त सहित यमराज की पूजा,अपराह्न में यमुना स्नान यमतर्पण,लेखनी व बहीखाता (दवातपूजा),यमपञ्चक समाप्ति,यमघंट एवं रवियोग रात्रि – ०४:१६ मि. से।*

*कल विशेष -* *भद्रा पाताल की रात्रि – १२:२४ मि. से,रवियोग रात्रि – ०३:३९ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

 

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-