Breaking News

हल्द्वानी: हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन हुआ खराब, मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग पर रूकी रही, देखिये वीडियो

@गौरव भट्ट

हल्द्वानी (14 नवंबर 2023)। हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन आज सुबह यहां मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग नंबर 48 पर फेल हो गया। दरअसल हावड़ा से काठगोदाम आ रही ट्रेन आज सुबह पटरी पर एक सांड के सामने आने पर चालक को रोकनी पड़ी। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना होने की आंशका थी। लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा होते होते बच गया।

जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय पर हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच जैसे ही ट्रेन मोटाहल्दू रेलवे क्रासिंग पर पहुंची कि एक सांड पटरी पर आ गया। चालक ने एहतियातन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लोगों ने सांड को पटरी से हटाया। उसके बाद जैसे ही चालक ने ट्रेन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की तो ट्रेन का इंजन स्टार्ट नहीं हुआ जिससे काफी देर लगभग पौन घंटे तक ट्रेन रवाना न होने से फाटक बंद रहा जिससे फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-