Breaking News

देहरादून में पूरी तरह चौकन्नी थी पुलिस, फिर भी ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर, 2023)

पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। देहरादून के प्रतिष्ठित राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांधने के बाद बाद,बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिया। बदमाश वहां से करोड़ों रुपए मूल्य के हीरे और सोने के जेवरात लूट ले गए।

बदमाश कार में सवार होकर आए थे। हालांकि पुलिस ने बाद में नाकेबंदी करने दावा किया मगर वारदात के काफी समय बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-