Breaking News

हरिद्वार में दिवाली और सोमवती अमावस्या स्नान पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर, 2023)

12 नवंबर को दीपावली और अगले दिन 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या पर स्नान पर्व मनाया जाएगा। दोनों दिन भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए हरिद्वार की यातायात पुलिस ने शहर के लिए यातायात और डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर पार्किंग और भीड़ बढ़ने पर संबंधित रूट तय कर दिए गए हैं। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के तहत 12 नवंबर सुबह से 13 नवंबर की रात 12 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। एसपी यातायात अजय गणपति कुंभार ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय वाहनों का डायवर्जन भी रहेगा।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-