Breaking News

ह्रदयविदारक – पोते की गर्दन काटकर की आत्महत्या, बेटे को भी घायल किया

 फैसल खान 

सहारनपुर। कस्बा गंगोह के मोहल्ला इलाही बख्श में एक ह्रदयविदारक घटना में 62 वर्षीय एक वृद्ध ने अपने 2 साल के पोते को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।वृद्ध ने अपने बेटे पर भी हमला बोला जिसमें उसका हाथ कट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देकर वृद्ध ने अपना भी गला कलम कर लिया।बताया जा रहा है कि 2 वर्षीय बालक के साथ साथ वृद्ध की भी मौत हो गई है।फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि घरेलू परिस्थितियों से परेशान होकर वृद्ध ने यह कदम उठाया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-