Breaking News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मंत्री, सांसद व विधायक नहीं करेंगे योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 नवंबर 2023)

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने पर मंत्रियों, सासंदों व विधायक पर रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी इस आदेश की जानकारी सीएम के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने इस संबंध में सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, ज़िलाधिकारियों को आदेश भेज
सभी से ब्यौरा मांगा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सभी लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होंगे । जिसमें संबंधित विभागों के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि को उसी में बुलाया जाएगा।

सीएम के सचिव ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम सभी जनपदों में प्रस्तावित है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-