@शब्द दूत डेस्क (28 अक्तूबर, 2023)
गुजरात के सूरत में बड़ी सनसनीखेज घटना हुई है। यहां पर एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सभी ने सुसाइड किया है। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने मौत को गले लगा लिया।
घटना अदजान इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट की है। ठेकेदारी का काम करने वाला 37 साल का मनीष सोलंकी अपने परिवार के साथ यहां पर रहता था। परिवार में माता-पिता, पत्नी, दस और तरह साल की दो बेटियां और छह साल का एक बेटा थे। शनिवार दोपहर सभी के शव घर में पाए गए। मनीष का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, बाकी सदस्यों ने शव घर में बिस्तर और फर्श पर पड़े हुए थे।