@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2023)
देहरादून।श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत, चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 4 नवंबर को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मैदान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री “बागेश्वर बाबा”का भव्य दरबार का आयोजन होगा ।
आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में ट्रस्ट की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई। बागेश्वर धाम सरकार के दरबार के संयोजकों में से एक काशीपुर भाजपा नेता दीपक बाली ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन 4 नवंबर को होगा। सांय 4 बजे से रायपुर रोड़ स्थित महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में देवभूमि में पहली बार महादिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जो कि देर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। दिव्य दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उपस्थित भक्तों से वार्ता करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विशिष्ठ अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती एवं उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य प्रमुख संतों की विशेष उपस्थित रहेगी। इस दौरान श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े तथनिवृत्ति यादव ने ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के संयोजक तथा कार्याध्यक्ष निवृति यादव, दीपक बाली, अमित त्यागी, मनीष चावला सुमित अदल्खा, सह संयोजक आदित्य नागर , डा० विशाल गर्ग, अमित सैनी, अमित शर्मा, मनोज बिष्ट, सुभाष जोशी, उदय शंकर भारद्वाज, सरवन त्यागी, जितेंद्र पोखरियाल, नितिन पुंडीर, श्रीमती अनीता चौहान, जय कुमार सोम, एवं मिडिया काँडिनेटर नवीन ठाकुर उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



