Breaking News

हरीश रावत कार दुर्घटना अपडेट: सुरक्षित हैं पूर्व मुख्यमंत्री, पत्रकारों को बताया कैसे हुआ हादसा? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत बीती रात हुई कार दुर्घटना में सुरक्षित हैं। कार के अचानक डिवाइडर पर चढ़ जाने से लगे झटकों की वजह से उनकी कमर में थोड़ी तकलीफ़ है हालांकि खुली चोट नहीं है। कार में पांच लोग सवार थे जिनमें ड्राइवर और एक अन्य को चोटे लगी हैं। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यहां आज सुबह रामनगर रोड स्थित एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों को हादसे के बारे में बताया कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। उन्होंने कहा कि चालक को अंदाजा नहीं था कि डिवाइडर है और यह दुर्घटना हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें व अन्य घायलों को तत्काल सी ओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपने वाहन से काशीपुर के अस्पताल ले गए और उपचार दिलाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एस्कार्ट न मिलने का कारण भी वही है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान यह प्रथा समाप्त की थी। हालांकि अन्य राज्यों में अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री को यह सुविधा मिलती है।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दुर्घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस के तमाम नेता काशीपुर पहुंच गये और उनका हालचाल जाना। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हरेंद्र सिंह लाडी,मनोज जोशी,विमल गुड़िया,संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, शिवम् शर्मा,त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदुमान,उमेश जोशी एडवोकेट, ब्रह्मपाल सिंह, अब्दुल कादिर,मनोज पंत समेत अनेक कांग्रेस नेता शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-