Breaking News

काशीपुर: रामलीला रूप सज्जा प्रतियोगिता में श्रेयस,मन्नू अपने अपने वर्ग में प्रथम रहे, बालीवुड अभिनेता नीरज नेगी आकर्षण का केंद्र बने

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। श्याम मार्डन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के तत्वाधान में श्री रामलीला रूप सज्जा प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में श्रेयश प्रथम, मिष्ठी द्वितीय और शताश्री तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में हार्दिक सचदेवा व दर्श संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वही धारा कश्यप ने द्वितीय और नमन शर्मा व वैष्णवी छाबड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में मन्नु प्रथम, वाणी जुनेजा द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का आयोजन रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, पोस्ट आफिस स्ट्रीट के मंच पर किया गया। जिसका शुभारंभ विजेंद्र चौधरी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, नीरज नेगी ने किया। प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में पहुंचे बालीवुड अभिनेता नीरज नेगी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जैसे ही लोगों को पता चला कि मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार के साथ प्रमुख भूमिका निभाने वाले काशीपुर निवासी नीरज नेगी भी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो वही सुभाष चंद्र बोस कलश मंडप के निराश्रित बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन चंकी पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में राजू गौतम, कौशलेश गुप्ता, मंदीप कौर व मुकेश यादव रहे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-