Breaking News

दिल्ली मार्ग पर फिलहाल जारी रहेगा उत्तराखंड रोडवेज की 400 बसों का संचालन

@शब्द दूत ब्यूरो (24अक्तूबर, 2023)

उत्तराखंड से दिल्ली मार्ग पर रोडवेज की बीएस-4 मानकों की करीब 400 बस का संचालन अभी जारी रहेगा। सीएक्यूएम यानि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के ताजा निर्देशों के बाद उत्तराखंड रोडवेज को यह मोहलत मिली है।

दरअसल एक जुलाई 2024 के बाद उत्तराखंड से केवल बीएस-6 बस ही दिल्ली जा पाएंगी। हालांकि, वर्तमान में निगम के पास करीब 100 बस ही बीएस-6 हैं, जो इस मार्ग पर चल रही हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से दिल्ली-एनसीआर रोजाना करीब 500 साधारण, एसी, वॉल्वो बस संचालित होती हैं। इनमें से करीब 400 बस तो बीएस-4 मानकों की हैं, जबकि 100 सीएनजी बस बीएस-6 की हैं।

निगम ने 150 सीएनजी बस के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की थीं, जिनमें से अभी तक 100 ही आई हैं। इस बीच सीएक्यूएम के ताजा निर्देश जारी हुए हैं, जिसके तहत एक जुलाई 2024 से दिल्ली-एनसीआर में केवल बीएस-6 वाहन की संचालित हो सकेंगे। यानी करीब आठ माह के बाद उत्तराखंड रोडवेज की करीब 400 बस दिल्ली-उत्तराखंड मार्गों से हट जाएंगी।

अब परिवहन निगम के लिए इनकी कमी पूरी करने की बड़ी चुनौती है। निगम ने करीब 120 नई बस खरीद का टेंडर निकाला है, जिसकी खरीद पूरी होने में करीब छह माह का वक्त लगेगा। जुलाई तक निगम के पास करीब 300 बीएस-6 बस हो जाएंगी, जिसके बावजूद करीब 200 की किल्लत पैदा होगी।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन के मुताबिक निगम बीएस-6 बस खरीद व अनुबंध की प्रक्रिया चला रहा है। उन्होंने कहा, अगले साल से लागू होने वाली व्यवस्था में दिल्ली-उत्तराखंड का बस संचालन प्रभावित नहीं होगा। फिलहाल एक नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में आने वाले राजस्थान, यूपी, हरियाणा के शहरों में केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल बस ही संचालित होंगी।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-