Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२३ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – सोमवार।
तिथि – नवमी दिन – ०३:१४ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – श्रवण दिन – ०३:५० मि. तक उपरांत धनिष्ठा।
योग – शूल सायं – ०६:२६ मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – रात्रि – ०३:०१ मि. से है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर रात्रि – ०३:०१ मि. तक उपरांत कुम्भ।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – ११:३६ मि. से १२:२४ मि. तक है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४३ मि.।
व्रत – नवरात्रि,नवमी।
पर्व – शारदीय नवरात्रि।

*आज विशेष -* *सिद्धिदात्री देवी दर्शन पूजन,महानवमी व्रत,श्री दुर्गा नवमी,नवमी को चण्डी देवी का पूजन एवं नारियल-जायफल-नीबू-कूष्मांड-दहीउरद की बलि देना चाहिए,नवमी में होम आदि,विजयादशमी,शमी पूजन,अपराजिता पूजन,राज चिन्ह का पूजन,अस्त्र शस्त्र का पूजन,जयन्ती (जवांकुर) ग्रहण,नीलकण्ठ दर्शन,राजाओं को अपने राज्य की सीमा का उल्लघंन एवं विजय यात्रा,मन्वादि नवमी,श्रवण नक्षत्र में सरस्वती विसर्जन,राजा का पट्टाभिषेक,बौद्धावतार दशमी सायं,राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ,माँ का गमन (जाना) महिष (भैसें) पर अशुभ शोककारी,पंचक प्रारंभ रात्रि – ०३:०१ मि. से,रवियोग पूरे दिन रात,सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – ०३:५० मि. तक।*

*कल विशेष -* *श्रीदुर्गा प्रतिमा विसर्जन,जयंती (जवांकुर) ग्रहण,राजाओं के पट्टाभिषेक योग्य विजयादशमी,राजा द्वारा अपने सीमा का उल्लघंन करके सीमा के बाहर शावरों के साथ उत्सव,जगदगुरु माध्वाचार्य जयंती,खत्री दिवस,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – ११:४१ मि. से,रवियोग दिन – ०२:१२ मि. तक।*

*व्रत पारण निर्णय -* *पारण अपने कुल परंपरा अनुसार एवं गुरु-आचार्य-पुरोहित के आदेशानुसार करें,नवमी के चतुर्थ (अन्तिम) चरण में पारण करने वाले दिनांक – २३/१०/२३ दिन सोमवार को दिन – ०१:३० बजे के बाद से ०३:१४ मि. तक पारण करें,दशमी में पारण करने वाले दिनांक – २३/१०/२३ दिन सोमवार को सूर्यास्त के बाद तथा दिनांक – २४/१०/२३ दिन मंगलवार को प्रातःकाल भी कर सकते हैं।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

काशीपुर :एस सी गुड़िया आईएमटी के बीसीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2025) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
01:53