Breaking News

बड़ी खबर:उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कैसे लगी युवती की अश्लील तस्वीर?

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2023)

देहरादून। साइबर अपराधियों ने पुलिस को आज बड़ी चुनौती देते हुए उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर उसकी डीपी पर युवती की अश्लील फोटो लगा दी। पेज पर फोटो अपलोड होते ही सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक कर दिया जबकि कमेंट भी किये गये। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पेज हैक नहीं हुआ। इसे संचालित करने वाली टीम के पुलिस कर्मी के मोबाइल बदलने की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। मामले को साइबर सेल को दे दिया गया है।

आज दोपहर बारह बजे उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर युवती की अश्लील फोटो नजर आने लगी। हालांकि जल्द ही इसे ठीक कर दिया गया लेकिन तब तक काफी लोग इसे देख चुके थे। बताया गया कि जो पुलिस कर्मी उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज को हैंडल करने वाली टीम में है उसने अपना मोबाइल बेच दिया था। लेकिन वह आइडी लाग आउट करना भूल गया। जिसने यह मोबाइल खरीदा संभवत उसने यह हरकत की होगी ऐसा सूबे के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जायेगा।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को 3.35 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 44 लोगों को उत्तराखंड पुलिस अपने पेज के जरिये फॉलो करती है।

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-