Breaking News

बिग ब्रेकिंग: कोतवाली प्रभारी पर थाने के अंदर ब्लेड से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

आरोपी युवक डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2023)

चंदौसी। एक सनसनीखेज़ घटना यहां कोतवाली में घटी जिससे पूरा पुलिस महकमा हतप्रभ रह गया। थाने में बैठे इंस्पेक्टर पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं दुस्साहसी युवक ने बाद में थाने में अन्य पुलिस कर्मियों पर भी वार करने का प्रयास किया।

चंदौसी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र पंवार थाने में बैठे थे। इसी बीच एक युवक आया और आते ही उसने ब्लेड से उन पर हमला कर घायल कर दिया। अचानक हुये इस घटनाक्रम से थाने में हड़कंप मच गया। युवक ने जब अन्य पुलिस कर्मियों पर भी ब्लेड से वार करने की कोशिश की तो बड़ी मुश्किल से पहरे पर तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा उसे काबू में किया गया जा सका। एस पी कुलदीप सिंह को जैसे ही इस घटना का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल इंस्पेक्टर की को तुरंत उपचार किया दिया गया और उनके घाव पर मरहम पट्टी की गई।

बाद में एस पी ने बताया कि युवक गुलज़ारी पड़ोसी गांव कैथल का निवासी है।वह डिप्रेशन का शिकार बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि युवक का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

 

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-