*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*२२ अक्टूबर २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – रविवार।
तिथि – अष्टमी सायं – ०५:२९ मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा सायं – ०५:२२ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – धृति रात्रि – ०९:२५ मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – रात्रि – ०३:०१ मि. से है।
भद्रा – पाताल की प्रातः – ०७:३१ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – ११:३६ मि. से १२:२४ मि. तक है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं – ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४३ मि.।
व्रत – नवरात्रि,अष्टमी।
पर्व – शारदीय नवरात्रि।
*आज विशेष -* *महागौरी देवी दर्शन पूजन,महाष्टमी व्रत,अष्टमी को उपवास पूर्वक यथा शक्ति माँ का पूजन करना चाहिए,पूजा पण्डालों में सन्धि पूजा सायं – ०५:०५ मि. से – ०५:५३ मि. तक,अन्नपूर्णा परिक्रमा सायं – ०५:२९ मि. तक,यथा शक्ति वस्त्र व दक्षिणा से देवी जी को अर्पण दान,श्रवण नक्षत्र में सरस्वती विसर्जन,भद्रा पाताल की प्रातः – ०७:३१ मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – ०५:२९ मि. तक।*
*कल विशेष -* *सिद्धिदात्री देवी दर्शन पूजन,महानवमी व्रत,श्री दुर्गा नवमी,नवमी को चण्डी देवी का पूजन एवं नारियल-जायफल-नीबू-कूष्मांड-दहीउरद की बलि देना चाहिए,नवमी में होम आदि,विजयादशमी,शमी पूजन,अपराजिता पूजन,राज चिन्ह का पूजन,अस्त्र शस्त्र का पूजन,जयन्ती ग्रहण,नीलकण्ठ दर्शन,राजाओं को अपने राज्य की सीमा का उल्लघंन एवं विजय यात्रा,मन्वादि नवमी,श्रवण नक्षत्र में सरस्वती विसर्जन,राजा का पट्टाभिषेक,बौद्धावतार दशमी सायं,राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ,माँ का गमन (जाना) महिष (भैसें) पर अशुभ शोककारी,पंचक प्रारंभ रात्रि – ०३:०१ मि. से,रवियोग पूरे दिन रात,सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – ०३:५० मि. तक।*
राशिफल
मेष राशि – आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगें।काम की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगें।जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
वृष राशि – आज दिन मध्यम है।जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा अधिक होगा।व्यापार में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि – आज दिन ठीक है। किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।लेन देन में सावधानी बरतें।
कर्क राशि – आज लाभ का दिन है। व्यवसाय एवं नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी।पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
सिंह राशि – आज दिन कम ठीक है।पिता से अनबन हो सकती है। अपनों से धोखा मिल सकता है।तय हुए कार्य में बाधा आ सकती है।
कन्या राशि – आज दिन सावधानी से बिताएं।धोखा मिल सकता है।धन व्यर्थ में खर्च होगा।पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है।वाहन ध्यान से चलाएं।
तुला राशि – आज परिवार से विवाद संभव है।किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें।यात्रा हो सकती है।सायं तक लाभ संभव होगा।
वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।यात्रा लाभदायक रहेगी
धनु राशि – आज दिन शुभ है।योग्यता की तारीफ होगी।मन में उमंग रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आपस में दूरियां बढ़ेंगी।जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि – आज दिन ठीक है।जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी।खुद को मजबूत बनाएं।किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा।
मीन राशि – आज दूसरों के चक्कर में न पड़ें।जीवनसाथी नाराज हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।यात्रा हो सकती है
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871