Breaking News

रामनगर:सीएम धामी अचानक जा पहुंचे आर टी ओ कार्यालय, अधिकारियों के हाथ पांव फूले

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2023)

रामनगर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अचानक आर टी ओ आफिस में निरीक्षण करने जा पहुंचे। अचानक मुख्यमंत्री को कार्यालय में आया देखकर वहां अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को वहां व्यवस्था चाक चौबंद मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवरलोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ।सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-