Breaking News

पिथौरागढ़: 4200 करोड़ रुपए की योजनाओं की उत्तराखंड को दी सौगात, प्रधानमंत्री मोदी बोले ,यहां के लोगों ने मुझे अपने परिवार का सदस्य माना है , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2023)

पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां आयोजित एक विशाल जनसभा में अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने मुझे अपने परिवार का सदस्य माना है। हर छोटी-बड़ी बात को लेकर यहां से लोग मुझे चिट्‌ठी लिखते हैं।

यहां 4200 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास करने के पीएम मोदी संबोधन कर रहे थे।  पीएम मोदी ने कहा कि हाल में संसद की दोनों सदनों ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। भारत अब विकास की नई बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक समय था जब चारों तरफ निराशा का माहौल था। पूरा देश निराशा में डूब गया था। उस समय में हम मंदिरों में जाकर प्रार्थना करते थे कि इस स्थिति से देश निकले। हजारों करोड़ों के घोटाले से लोगों को मुक्ति मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज के समय में चुनौती से भरी दुनिया में भारत की आवाज बुलंद हो रही है। पीएम मोदी ने इस मौके पर जी-20 का शानदार आयोजन हुआ। इसमें भी दुनिया ने हम भारतीयों का लोहा माना है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया जब भारत का डंका बजता है तो आपको अच्छा लगता है? इस पर मौजूद लोगों ने हां कहकर पीएम मोदी का साथ दिया। ये सब किसने किया है? पीएम ने कहा कि यह सब आप परिवारजनों ने किया है। आपने 30 साल के बाद दिल्ली में स्थिर और मजबूत सरकार बनाकर हमें सेवा का मौका दिया। आपके वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोगों से हाथ मिलाता हूं तो बराबरी का भाव रहता है। जब वे हमारी तरफ देखते हैं तो वे मुझे नहीं 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को देखते हैं।

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच से स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकासोन्मुखी नजरिए के चलते उत्तराखंड में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पीएम मोदी का विशेष लगाव रहा है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-