Breaking News

पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव एस एस संधू

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्तूबर 2023)

अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की देश विदेश में बहुत मान्यता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मानसखंड में भी जागेश्वर धाम का विशेष स्थान है, इसलिए इस धाम का मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिससे जागेश्वर धाम का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बहुत लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए जब प्रधानमंत्री जागेश्वर आयेंगे तो यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी में वृद्धि होगी।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-