Breaking News

काशीपुर:” मेरी माटी मेरा देश “अमृत कलश शोभायात्रा निकाली

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अक्टूबर 2023)

काशीपुर ।  “मेरी माटी मेरा देश ” अमृत कलश शोभायात्रा आज पूरे शहर में निकाली गई।शोभा यात्रा का नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर स्वागत भी किया।

नगर निगम द्वारा आयोजित अमृत कलश शोभायात्रा निगम प्रांगण से  प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, मोहल्ला किला, सब्जी मंडी, महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली गेट होते हुए नगर निगम में वापस आकर संपन्न हुई।

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है। आज जो हम खुली हवा में आजादी का अपना जीवन जी रहे है वो उन शहीद वीरों ने ही अपना जीवन बलिदान कर दिया है। जिसके हम ऋणी है और उनका आज याद करना हमारा धर्म बनता है। उन्ही की कुर्बानी को याद करने के लिए आज शोभायात्रा निकाली गई है।

मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि शहीदों की स्मृति,विकसित भारत का लक्ष्य, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही इस शोभायात्रा का उद्देश्य है।

अमृत कलश शोभायात्रा में मेयर ऊषा चौधरी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, पुष्कर बिष्ट,सुधा राय, रेखा सक्सेना, पूनम सिंह, कविता यादव, गीता चौहान, वीना नेगी, वैशाली गुप्ता, राधा चौहान, सुरभि अग्रवाल, यशवीर राठी आदि शामिल रहे।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-