पूरे गांव में इन हत्याकांड से दहशत फैल गई है।
@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)
इटावा। यहां से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आ रही है। बीती शाम बलरई थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव में दो मासूम बहनों की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही गांव समेत आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार जयवीर की तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। बीती शाम शाम जयवीर और बेटे खेतों में काम कर रहे थे। अंजली (18), सुरभि (7) और रोशनी (5) घर पर अकेली थीं। बताया जाता है कि अंजलि शाम करीब पौने छह बजे छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई।
वहां से वह लगभग 10 मिनट बाद वापस आई तो बहनें नजर नहीं आईं,अंदर कमरे में जाकर देखा, तो खून से लथपथ दोनों की गर्दन कटे शव पड़े दिखे। इस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



