Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*६ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – सप्तमी दिन – ०९:२९ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – ०१:०१ मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – वरीयान दिन – १०:०१ मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१२ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५६ मि.।
व्रत – जीवत्पुत्रिका।
पर्व – जीवत्पुत्रिका।

*आज विशेष -* *अष्टमी श्राद्ध,जीवत्पुत्रिका व्रत,जीमूतवाहन पूजन,गया मध्याष्टमी श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत पूजा अनुष्ठान समाप्ति,चन्द्रोदय रात्रि – ११:१२ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – ०१:०१ मि. से।*

*कल विशेष -* *नवमी श्राद्ध,मातृ नवमी श्राद्ध,अन्वष्टका श्राद्ध,।*

*पितृपक्ष में विशेष -* *आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।*
*पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
*अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा एवं पितरों के निमित्त दान करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।*

राशिफल

मेष राशि – आज कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।अपने से बड़ों के प्रति समर्पित रहें,परन्तु शत्रुओं से सावधान भी रहें|

वृष राशि – आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा परन्तु विरोधी सक्रिय रहेगें।कारोबार में विस्तार होगा।नए मित्र बनेंगे जो बाद में लाभकारी सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक सोहार्द बनाकर रखें।किसी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग है,सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि – आज अपने कार्य से खुश रहेंगे तथा समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी।जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि – आज सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें।व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज समय अच्छा चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।नेत्र में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि – आज समय का ध्यान रखें।परिवारजनों के सहयोग से कार्य संपन्न होगा।जायदाद संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेन-देन मक सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि – आज लाभ संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।वाहन सुख संभव है।यात्रा हो सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें|

मकर राशि – आज अपनों से संबंध कमजोर होंगे।कार्य को करने से पहले समझें और समर्पित रहें,तो ही सफल होंगे।सतर्कता से निवेश करें।न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि – आज समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।लंबे समय रुका कार्य पूर्ण होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।विवादों से बचें।

मीन राशि – आज कार्य आत्मविश्वास से पूर्ण करें।किसी बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-