Breaking News

काशीपुर: तो फिर रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानें कौन बनवा रहा है?

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अक्तूबर 2023)

काशीपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में वर्षों से बनी हुई दुकानों को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे ने ध्वस्त कर दिया था। ये सभी दुकानदार रेलवे के लाइसेंसधारी किरायेदार हैं।

दुकानें हटाये जाने से इन दुकानदारों की रोजी रोटी चली गई। अब रेलवे स्टेशन पर टांडा तिराहे पर पुनः दुकानें बनाई जा रही है। रेलवे की भूमि पर ये दुकानें कौन बनवा रहा है? इसको लेकर आर टी आई से बड़ा खुलासा हुआ है। जिस जगह पर दुकानें बनाई जा रही हैं वहां लोग कह रहे हैं कि रेलवे इन दुकानों का निर्माण करा रहा है। लेकिन एक आर टी आई के जबाव में रेलवे ने साफ इंकार किया है। रेलवे कोई दुकान का निर्माण नहीं कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रेलवे की ओर से दुकानें निर्मित नहीं करायी जा रही हैं तो फिर ये दुकानें कौन बनवा रहा है?

वहीं सूत्रों से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार मौखिक रूप से दुकानें बना लो ये कह दिया गया है। हालांकि धीरे धीरे आने वाले समय में इन दुकानों को अतिक्रमण मान लिया जायेगा। तो फिर अतिक्रमण करवा कौन रहा है? आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यहां से प्रशासन ने एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया था।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-